RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पाण्डुलिपियों का निरीक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर बल।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)16 अप्रैल।भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत दरभंगा जिला स्थित एम.के.एस. कल्याणी फाउंडेशन में संरक्षित पाण्डुलिपियों का अवलोकन बुधवार को जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार ने किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भारत के संविधान की एक दुर्लभ प्रति का अवलोकन किया, जिसमें संविधान के संपादक मंडल के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर संलग्न हैं।
उन्होंने शताब्दियों पुराने ताड़पत्र पर लिखित पाण्डुलिपियों का भी सूक्ष्म अवलोकन किया तथा उनकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, दरभंगा स्वप्निल एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा पाण्डुलिपियों की वर्तमान स्थिति एवं उनके संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई।
कल्याणी फाउंडेशन के कार्यपालक पदाधिकारी श्रुतिकर झा एवं पुस्तकालयाध्यक्ष श्री पारस ने उपस्थित आगंतुकों को उपलब्ध दस्तावेजों एवं पाण्डुलिपियों के विस्तृत संग्रह से अवगत कराया।
ज्ञातव्य है कि ज्ञान भारतम् मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित कर उसे वैश्विक मंच पर स्थापित करना तथा आम जनमानस को देश के समृद्ध इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। इसी दिशा में दरभंगा जिला में उपलब्ध पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील कि की वे ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप डाउनलोड कर अपने पास उपलब्ध पाण्डुलिपियों से संबंधित जानकारी साझा करें।
उन्होंने कहा कि पाण्डुलिपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना हेतु जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, लहेरियासराय, दरभंगा से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

खान मंत्रालय ने खनन और खनिज प्रसंस्करण में अनुसंधान एवं नवाचार प्रोत्‍साहन के लिए खनन स्टार्ट-अप वेबिनार आयोजित किया।

rktvnews

विधानसभा चुनावों में उलटफेर के साथ होगा 2024 का अंत।

rktvnews

उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना देविका पूरी होने के निकट है, इसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्‍वयं लॉन्च किया था: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजिक संस्था प्रयास द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर : जन समस्याओं को लेकर सांसद सुदामा प्रसाद ने किया शाहपुर मे जनसंवाद।

rktvnews

Leave a Comment