RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:जिलाधिकारी की पहल पर जीजीआईसी बावली की छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का मिला अवसर!169 छात्राओं का समूह हुआ शैक्षिक भ्रमण के लिए गाजियाबाद रवाना।

बागपत/उत्तर प्रदेश 29 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने हाल ही में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में 23 नवंबर 2023 को विज्ञान प्रदर्शनी में अपने भ्रमण के दौरान वहां अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को जाना जिसमें छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण की इच्छा व्यक्त की। आज जिलाधिकारी की पहल पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की 169 छात्राओं के समूह को शैक्षिक भ्रमण के लिए गाजियाबाद भेजा गया है जिसमें उनके साथ शिक्षिकाएं भी गई है। भ्रमण में छात्राओं को अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद में व्यवसायिक शिक्षा, उद्यमिता और प्रौद्योगिकी की जानकारी प्रदान की जाएगी। भ्रमण हेतु चयनित हुई छात्राओं ने जिलाधिकारी का आभार जताया कि उनकी एक मांग पर बावली जीजीआईसी प्रधानाचार्य कविता ने बताया कि जिलाधिकारी ने कॉलेज को कंप्यूटर ,प्रोजेक्टर इत्यादि उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं और आज शैक्षिक भ्रमण का भी अवसर मिला है। व्यवसायिक शिक्षा, उद्यमिता और प्रौद्योगिकी की जानकारी युवा छात्राओं के लिए सार्थक साबित होगी और यह विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस को भी बढ़ावा देता है जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं लड़कियों को स्टेम यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ के क्षेत्र में बढ़ावा देना है। एक दिवसीय भ्रमण के उपरांत छात्राओं का समूह वापिस आकर अपने अनुभवों को अन्य लोगों के साथ साझा करेगा जो लोगों को प्रेरित करेगा ज्ञान विज्ञान से ही एक नई सोच का विकास होता है।

Related posts

चितौड़गढ़:सीएसआर समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मतदाता सूची में हर पात्र व्यक्ति का नाम जुड़वाने में करें सहयोगः उप जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र की परिचालन और साइबर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर: दौलतपुर प्राचीन मठिया में “कृष्ण गोवर्धन” की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

राजस्थान : शासन सचिवालय में 78वां स्वाधीनता समारोह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment