RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : अन्नपूर्णा कोचिंग संस्थान के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने बांधा समां।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित अन्नपूर्णा कोचिंग संस्थान के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने समां बांध दिया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने मनमोहन गीत गाकर एवं नृत्य करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीत के सागर में लोग गोते लगाते रहे। मुख्य अतिथि सीओ श्रेया मिश्रा ने संस्थान के श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करके सफलता के शिखर पर पहुँचने की सलाह दी। इसके पूर्व संस्थान के निदेशक भरत कुमार सिन्हा ने वार्षिकोत्सव में आये गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा ताकि अच्छी शिक्षा ग्रहण कर वे अच्छी नौकरी पा सकें। इस अवसर पर सीओ श्रेया मिश्रा, संस्थान के निदेशक भरत कुमार सिन्हा, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, वार्ड पार्षद हीरालाल पांडे, प्रधानाध्यापक वरुण देव पाठक, झामलाल पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, मनजी पांडे सहित बङी संख्या में लोग एवं दर्शक उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम समेत सभी प्रखंडों में की जा रही अलाव की व्यवस्था।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिंगदाओ में एससीओ बैठक के दौरान चीन के रक्षामंत्री से भेंट की।

rktvnews

नुमालीगढ़ में 2जी रिफाइनरी स्थानीय किसानों के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित करेगी: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

ग़ज़ल लिख दूँ!

rktvnews

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं सामाजिक समारोह – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने की राजस्व की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment