RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:रिस्टोरिंग द यूथ-2024″ के आलोक में उपकारा बेनीपुर में ओरियेन्टेशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 26 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के निर्देशानुसार नालसा के तहत चलाये गये देशव्यापी अभियान “रिस्टोरिंग द यूथ-2024” के आलोक में उपकारा बेनीपुर में ओरियेन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा रंजन देव ने कहा कि जुवेनाइल आरोपी को सामान्य जेल में नहीं रखा जा सकता है, इनके मुकदमे के विचारण की प्रक्रिया भी अलग है।
जुवेनाइल को चिल्ड्रेन होम में रखा जाता है तथा उनका विचारण जुवेनाइल जस्टिस के तहत होता है।
उन्होंने कहा कि जेल में बंद ऐसा कोई जिन्हें लगता है कि अपराध किए जाने के समय उसका उम्र 18 वर्ष से कम था तो वह अपने को जुवेनाइल घोषित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसा कोई व्यक्ति जिनका जुवेनाइल घोषित कराने संबंधी आवेदन किसी न्यायालय में लंबित है तो वे भी इस अभियान के तहत पुनः आवेदन कर सकते हैं।
सचिव श्री देव ने कहा कि यह अभियान 28 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगा।
जेल विजीटिंग अधिवक्ता विनय कुमार झा इस दौरान जेल के बंदियों से मिलकर जेल पीएलवी की मदद से आवेदन व जरूरी कागजात इकट्ठा कर प्राधिकार कार्यालय को देंगे। जहाँ से पैनल अधिवक्ता या लिगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से उन्हें उचित विधिक सहायता मुहैया कराया जाएगा।
मौके पर काराधीक्षक धीरज कुमार,जेल विजीटिंग अधिवक्ता सुधा रानी,पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र,सहायक कुमार गौरव,पीएलवी नितीश कुमार राम आदि उपस्थित थे।

Related posts

नन्ही आंखों ने देखा पर्यावरण संरक्षण का सपना।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल की जीत।

rktvnews

भोजपुर : डा मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

शिक्षा संवाद कार्यक्रम 15 से 20 जनवरी तक पूरे जिला में आयोजित किया जाएगा:जिलाधिकारी

rktvnews

पटना:आह्वान साधना के साथ आरंभ हुआ महात्मा सुशील का दो दिवसीय महानिर्वाण महोत्सव।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उपस्थिति में कोयला खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा उसके समाधान को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment