RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आह्वान साधना के साथ आरंभ हुआ महात्मा सुशील का दो दिवसीय महानिर्वाण महोत्सव।

बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन, आरंभ हुई २४घंटे की अखण्ड सामूहिक साधना

‘इस्सयोग संदेश’ के विशेषांक का भी हुआ लोकार्पण, श्रद्धा-तर्पण के लिए देश-विदेश से पहुँचे हज़ारों इस्सयोगी

RKTV NEWS/पटना(बिहार)23 अप्रैल। सूक्ष्म आध्यात्मिक साधना पद्धति ‘इस्सयोग’ के प्रवर्त्तक एवं ‘अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संस्थापक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महात्मा सुशील कुमार का दो दिवसीय 24 वाँ महानिर्वाण महोत्सव गुरुवार को पूर्वाह्न 9 बजे, कंकड़बाग स्थित ‘गुरुधाम’ में आह्वान की साधना के साथ आरंभ हुआ। संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरुमाता माँ विजया जी की दिव्य उपस्थिति में संस्था के उपाध्यक्ष (मुख्यालय) बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया। सदगुरु-गुरुमाँ की मूर्तियों पर माल्यार्पण संस्था के सचिव कुमार सहाय वर्मा तथा छोटे भैया संदीप कुमार गुप्ता ने एवं चादर-अर्पण लक्ष्मी प्रसाद साहू और माया साहू ने किया। 10 बजे से 24 घंटे की सामूहिक अखण्ड साधना आरंभ हुई, जो शुक्रवार को संपन्न होगी।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया कि अखण्ड साधना आरंभ होने से पूर्व संस्था की त्रैमासिक पत्रिका ‘इस्सयोग संदेश’ के महानिर्वाण विशेषांक का लोकार्पण संस्था के संयुक्त सचिव ईं उमेश कुमार द्वारा किया गया। इसके पूर्व सदगुरुदेव और गुरुमाँ के चित्रों पर क्रमशः श्री प्रणव और सुश्री संजना ने माल्यार्पण किया। संध्या में जगत-कल्याण के लिए ‘ब्रह्माण्ड-साधना की गयी।
डा सुलभ ने बताया कि अगले दिन 24 अप्रैल को पूर्वाहन 10 बजे अखण्ड-साधना और संकीर्तन का समापन होगा, जिसके उपरांत हवन-यज्ञ और क्रमशः छोटे भैया श्री संदीप और बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार के उदबोधन होंगे। सदगुरुमाता माँ विजया जी के आशीर्वचन के पूर्व प्रतिभाशाली और निष्ठावान साधक-साधिकाओं को ‘महात्मा सुशील कुमार माँ विजया प्रोत्साहन पुरस्कार’ दिए जाएंगे। संस्था की कार्यसमिति की बैठक और महाप्रसाद के साथ दो दिवसीय यह महोत्सव संपन्न होगा।
महोत्सव में, पूर्व सांसद रमा देवी, अमेरिका से पधारीं संस्था की संयुक्त सचिव रेणु गुप्ता, नीना दूबे गुप्ता, शिवम् झा, इंग्लैंड से पधारे डा जेठानंद सोलंकी, डा द्राशनिका पटेल, डा गोविन्द सोलंकी, पंकज नौग, मौरिशस के रॉबिन समुंदर, रजिया समुंदर, शिकागो से आए डा मनोज अमीना राज, सिंगापुर से आए डा सुंदर राजन, शुभश्री, दुबई से आए डा सूर्यभूषण, नेपाल से आयीं रेणु घिरमिरे, परीक्षा भण्डारी, राजेश झा,संगीता ठाकुर, दिल्ली समेत भारत के अन्य प्रांतों से आए आचार्य दीनानाथ शास्त्री, वंदना वर्मा, योगेन्द्र प्रसाद, राकेश श्रीवास्तव, नीतिन साहू, डा प्रियंका आशीष, डा मनोज धमीजा, डा गीता जेना, अजीत पटनायक, सुशील प्रजापति, विजय रंजन, हरि पण्डा, एच एल आहूजा, विनोद तकियावाला, दुष्यंत यादव, सरोज गुटगुटिया, अनंत कुमार साहू, श्रीप्रकाश सिंह, माया साहू, कपिलेश्वर मण्डल, मीरा देवी, वीरेंद्र राय, कृष्ण मोहन राय, किरण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, प्रेमनाथ खन्ना, आनन्द किशोर खरे, डा कौशलेन्द्र, डा सुप्रभा, निर्मला सिंह, ममता अजीत जमुआर, अवधेश प्रसाद, डा रमेश जायसवाल, गायत्री प्रदीप, प्रभात झा, रविकान्त, राजीव कुमार सिंह, पीयूष कुमार, अमित राज लालू, डा मिथिलेश मुकुल, राजेश कुमार, अभिषेक अनिमेष आशीष, अवध किशोर शर्मा, अग्निजीत अग्नि आदि हज़ारों इस्सयोगी भाग ले रहे हैं।

Related posts

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

अब आम जन से उठने लगी मध्य प्रदेश में तीसरे दल की मांग।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- राज्य सरकार की सफल योजनाओं की कहानी बन रही जन-जन की जुबानी -सरोज, सपना और सुमन ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर ने सोर्ड आर्म के फ्लीट कमांडर का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जारी किया नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र के भवन का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment