RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर एवं सरकारी आवास परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

वहीं उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मूर्ति एवं विनय भारती पार्क पहुंच किया माल्यार्पण।

75वें गणतंत्र दिवस की उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दी जिलावासियों को बधाई।

चतरा/झारखंड 26 जनवरी।75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन किया जिसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 8 बजकर 15 मिनट पर शहीद स्मारक फांसी तालाब पहुंच माल्यार्पण किया एवं झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं 8 बजकर 25 मिनट पर पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया एवं 8 बजकर 30 मिनट पर रेड क्रॉस में झंडोत्तोलन किया गया।
समाहरणालय परिसर में 8 बजे झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान किया, साथ हीं पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मौके पर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी-उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन के पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 8 बजकर 15 मिनट पर शाहिद स्मारक फांसी तालाब पहुंच माल्यार्पण किया एवं झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं 8 बजकर 25 मिनट पर पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया एवं 8 बजकर 30 मिनट पर रेड क्रॉस में झंडोत्तोलन किया गया।
8 बजकर 40 मिनट पर विनय भारती पार्क पहुंच उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
उक्त कार्यक्रमों के पश्चात उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी वरीय पदाधिकारी मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा के लिए रवाना हुए।

Related posts

अखिलेश पांडे ने दिया विद्यालय को 9 सीलिंग फैन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में शहरी सहकारी बैंकों के अम्ब्रेला संगठन, नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों की सफलता की बयां कर रहा दास्तां।

rktvnews

भोजपुर : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर “मानवता की ओर” विषयक गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान ने जेपी सेनानी सुधीर केशरी को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

जिबह किया जाता जनतंत्र!

rktvnews

Leave a Comment