RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

दरभंगा:जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम ने किया माल्यार्पण।

दरभंगा/बिहार 24 जनवरी। जननायक कर्पूरी ठाकुर 100वीं जयंती के अवसर पर कर्पूरी चौक अवस्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन द्वारा माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर उप महापौर नाजिया हसन, नगर आयुक्त कुमार गौरव,अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, जिला लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन,अपर समाहर्त्ता आपदा सलीम अख्तर, उप निदेशक बाल संरक्षण इकाई भास्कर प्रियदर्शी, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी एवं डीसीएलआर सदर द्वारा भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व से हमें सीख मिलनी चाहिए तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चल कर अपने राज्य और देश को विकसित करने में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्हें भारत रत्न की उपाधि दिए जाने पर उन्होंने बताया कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है।

Related posts

दरभंगा:जिला बागवानी विकास समिति की हुई बैठक।

rktvnews

राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह!मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि भाजपा जिला कार्यालय सहित मंडलो मे मनाई गई।

rktvnews

पटना:गांधी शिल्प बाज़ार 2023 का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

rktvnews

अनुमंडल पुस्तकालय में अध्ययनरत तीन छात्र को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिली सफलता!सफल हुए तीनों छात्र को उपायुक्त अबु इमरान ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment