RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु बरौली में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम!सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध:अपर समाहर्ता मोना झा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 जनवरी।आरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरौली में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों अभिभावकों सहित आम जनता को विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई ।कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता मोना झा ने कहा कि विभाग सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यहाँ आयोजित शिक्षा संवाद के दौरान कनीय अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा द्वारा छात्र हित में मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना सहित कई कल्याणकारी योजना शुरू की गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जियाउद्दीन ने बताया कि इन सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल सके, इसके लिए शिक्षा संवाद एक अच्छी पहल साबित होगी। संजीत कुमार सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गये कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की गई है। मंच संचालन मनीष वत्स एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानचार्य नरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश्वर सिंह, राम प्रवेश, राजेश, संतोष, नवीन, मधुमिता, रोहित, धीरज, आदर्श, मानसी, सैयद अली खाँ आदि थे। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारत में हरित इस्पात के लिए इकोसिस्टम को सक्षम बनाने के लिए समर्पित कार्यबलों के साथ चर्चा की

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बिहार की तरक्की के लिए और अधिक तन्यमता के साथ कार्य करें : प्रभारी मंत्री

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में संस्कृत दिवस समारोह’ में प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने संस्कृत पढ़ने के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

हैरिटेज निगम में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट गारंटी कार्ड योजना शिविर 29 जुलाई तक 50,000 रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण पाने का सुनहरा मौका।

rktvnews

देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment