RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की बैठक में मनोज कुमार श्रीवास्तव को सिनेट सदस्य बनाने पर बनी सहमति!कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान ही एकमात्र लक्ष्य:मनोज कुमार श्रीवास्तव

आरा/भोजपुर 02 जुलाई।आज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ कि स्थानीय पांचो कालेज के कर्मचारियों की बैठक चंदवा स्थित द रायल हेरिटेज रिसोर्ट में दिन के दो बजे हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय सदस्य उदय शंकर ओझा ने की।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति के रूप में जगजीवन कालेज के प्राचार्य प्रो राधा मोहन सिंह उपस्थित रहे। सर्व प्रथम इन्होंने मनोज कुमार श्रीवास्तव के सिनेट सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने पर हर्ष व्यक्त किया और इन्हें जीत की बधाई और शुभकामना दी उन्होंने बताया कि मैं इन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं इनकी कार्य क्षमता और जानकारी से कॉलेज वर्षों से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। इनके लिए सभी सदस्यों से और स्वयं भी हर तरह के सहयोग करने का वादा किया।
अध्यक्षीय भाषण में ओझा ने कहा कि संघ में ऐसे ही जुझारू कर्मचारियों के प्रति समर्पित और अपनापन का भाव रखने वाले मनोज कुमार श्रीवास्तव को हम सभी मिलकर विजयी बनाएं और संघ की प्रतिष्ठा को बहाल करें।
वही मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अपनी लंबी संघ की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि मैंने संघ के लिए लगातार झंडा और बैनर लेकर कर सदैव आगे रहा,और कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते रहा लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण समस्याएं आज तक लंबित रह गई ।संघ के पदाधिकारियों की अवकाश ग्रहण करने के बाद वर्षों से पीड़ित कर्मचारियों एवं उनकी समस्याओं को लेकर चिंतित और समाधान करने की दिशा में कार्य करने के लिए संकल्पित हूं। कर्मचारियों के समस्याओं का हल करना ही एकमात्र मेरा लक्ष्य है।
प्रमुख उपस्थिति लोगों ने मुख्यालय से सुमन झा उदय शंकर ओझा पवन ओझा मयंक सिंह अभिमन्यु सिंह राजीव सिंह अशोक सिंह महाराजा कॉलेज से संजय कुमार सिंह बली कुमार हरेंद्र सिंह एसबी कॉलेज से रमेश कुमार कुमार भास्कर कुमार अनिल कुमार जैन कॉलेज से राजकुमार सिंह विजेंद्र सिंह विजय मंडल सुरेंद्र संतोष जगजीवन कॉलेज से आदेश कुमार कौशल संजय कुमार जयवीर कुमार सतीश कुमार रामानुज तिवारी , जयवीर कुमार,सतीश कुमार, रमेश कुमार महिला कॉलेज से प्रेम कुमार सिंह कमलेश कुमार सिंह आदि अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।
जिला संयोजक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए मनोज कुमार श्रीवास्तव को सीनेट सदस्य के रूप में जीत जीत दिलाने की जोरदार अपील की।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में उत्तराखण्ड जलापूर्ति कार्यक्रम (2018-2025) से सम्बन्धित 12वीं उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के ई किसान भवन में किया गया मैनुअल एग्री कीट का वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 फरवरी 24

rktvnews

सोनपुर मेला क्षेत्र के संगत ग्रांड भवन सभागार में इमर्जिंग सिटी सोनपुर ए ब्रांड इन मेकिंग विषय पर हुआ पैनल टॉक का आयोजन।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने बेघर बेसहारों के बीच किया कंबल का वितरण।

rktvnews

दरभंगा:रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु स्टेकहोल्डर्स के साथ हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment