RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मोहर्रम के मद्देनजर शाहपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)21 जुलाई।मोहर्रम पर्व के मद्देनजर भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने लोगों को शांति, सद्भाव,प्रेम एवं मोहब्बत के माहौल में मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोगों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा उसकी सूचना थाना को देने की अपील की। उन्होंने शराब धंधेबाजों की सूचना थाना को देने का आग्रह किया। अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने लोगों से शांति पूर्वक मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने भी लोगों से आपसी मेलजोल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की। बैठक में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार मुख्य जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे वार्ड पार्षद मनोज पासवान मोहम्मद शाहिद अनवर उर्फ सगीर सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

सदर अस्पताल चतरा पहुंच उप विकास आयुक्त ने किया ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ का विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

लड़के-लड़कियों का विवाह एक बड़ी समस्या बन गई है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ सुलभ

rktvnews

नई दिल्ली:कृषि मंत्रालय ने उत्तरी राज्यों में कृषि योजना कार्यान्वयन की मध्यावधि समीक्षा की।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 12 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

Leave a Comment