RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर किया रवाना।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 24 जनवरी।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रा के लिए स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को अपनी शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां 25 जनवरी को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात भी करेंगी। स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन की नई दिल्ली रवानगी के समय आज माना विमानतल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ सौमिल रंजन चौबे और हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. विवेक गुप्ता भी मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन से विमानतल पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह आमंत्रण प्रदेश के शहरों को स्वच्छ बनाने में जुटी महिला शक्ति के काम का सम्मान है। भारत सरकार के इस विशेष आमंत्रण से हमारी स्वच्छता दीदियों के साथ ही पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में गंडई नगर पंचायत की दो, कुम्हारी नगर पालिका की दो, खैरागढ़ नगर पालिका की एक, बिलासपुर नगर निगम की तीन तथा राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर और कोरबा नगर निगम की दो-दो स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया है। इन महिलाओं के साथ इनके एक-एक परिजन को भी आमंत्रित किया गया है।

स्वच्छता दीदियां कर्तव्यपथ पर देखेंगी गणतंत्र दिवस समारोह

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर स्वच्छता दीदी के रूप में काम कर रही बिलासपुर नगर निगम की किरण सिंह, पुष्पा कटरे और लक्ष्मी अय्यर, दुर्ग नगर निगम की किरण साहू और लक्ष्मी जांगड़े, अंबिकापुर नगर निगम की शशि सिन्हा और कुसुम मिंज, कोरबा नगर निगम की गीता तोमर और विजय लक्ष्मी तिवारी, राजनांदगांव नगर निगम की अनिता फ्रांसिस और वीणा टंडन नई दिल्ली जा रही हैं। गंडई नगर पंचायत की गायत्री देवांगन और श्रीमती राखी खान, कुम्हारी नगर पालिका की शोभा चक्रधारी और बिमला साहू तथा खैरागढ़ नगर पालिका की जयश्री ताम्रकर भी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए आज विमान से रवाना हुईं।

Related posts

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में “इंटरनेशनल कोर्स ऑन क्यूरेटरशिप एंड रीथिंकिंग कम्युनिटी एंगेजमेंट” का शुभारंभ।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक (आउटरीच सत्र) के लिए इटली के रेजियो कैलाब्रिया की यात्रा करेंगे।

rktvnews

देवघर:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर उपायुक्त ने जिलावासियों को दी ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता की सीख।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अनूठी पहल: महाशिवरात्रि मेले में सेवा देने वाले 130 सफाईकर्मियों के सम्मान में हुआ विशेष भोज।

rktvnews

कोयला मंत्रालय स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का आयोजन करेगा।

rktvnews

नवरात्र के आठवें दिन माँ महागौरी की आराधना की जाती है।

rktvnews

Leave a Comment