RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर उपायुक्त ने जिलावासियों को दी ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता की सीख।

स्कूल में कैम्प का आयोजन कर बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति करे जागरूक।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड) 21मार्च।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day) का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर के लिए मुख का स्वास्थ्य अत्यंत अनिवार्य है। आगे उन्होंने सभी सरकारी चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं और लोगों को जागरूक करने, उनके जांच एवं इलाज में अपना योगदान दें। साथ ही उपायुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को भी ओरल स्क्रीनिंग के लिए दंत चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है एवं 14 से 19 मार्च तक जिले में अब लगभग 4500 लोगों का ओरल स्क्रीनिंग किया जा चुका है। ऐसे में लक्ष्य होगा कि 14 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्कूल कैंप एवं अन्य जगहों पर कैंप लगा कर ओरल स्क्रीनिंग किया जा सके और लोगों को जागरूक किया जा सके।

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2026 थीम

इस बार विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम “एक खुश मुंह एक खुश शरीर है” “A Happy Mouth is A Happy Body” है। इसके अलावा विश्व मौखिक स्वास्थ्य अभियान 20 मार्च को है। इस अभियान का महत्व बच्चों और वयस्कों दोनों को मुंह की स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शरद कुमार के नेतृत्व में ए0एन0एम0 प्रशिक्षण स्कूल की छात्राओं द्वारा पुराना सदर अस्पताल से एक प्रभात फेरी निकाला गया, जिसमें छात्राएं मुँख स्वास्थ्य संबंधी स्लोगन की तख्तियां लेकर भ्रमण किया। साथ ही ए0एन0एम0 स्कूल की छात्राओं द्वारा मुँख स्वास्थ्य से संबंधी जागरूकता को लेकर चित्रकला का प्रदर्शन किया गया, जिसको लेकर उपायुक्त द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, जिला एन0सी0डी0 नोडल पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी, उपाधीक्षक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रताप राव जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के पूर्व कार्यक्रम योग महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज तबर मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में ऑनलाइन बैंकिंग विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

उमरिया:विश्व साइकिल दिवस पर ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का हुआ सफल आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment