RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

डॉ विकास चन्द्र बने तिलका माझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के कुलसचिव। स्वयंसेवकों ने दी बधाई। सर्वत्र खुशी का माहौल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 जनवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंर्तगत महाराजा कॉलेज के डॉ. विकास चन्द्रा को तिलक माझी विश्वविद्यालय, भागलपुर का कुलसचिव बनाया गया है। रविवार को राज्यभवन सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई।बताते चलें कि डॉ. चंद्रा महाराजा कॉलेज में बॉटनी के एसोसिएट प्रोफेसर है और वर्तमान में राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक पद पर कार्यरत थे।रा.से.यो के सभी स्वयंसेवकों में खुशी की लहर है। वरीय स्वयंसेवक आदित्य सिंह और आर्यन प्रकाश ने फोन के माध्यम से उनको बधाई दी और बताया कि इनके नेतृत्व एवं कार्यअवधि के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने राष्ट्रीय एकीकरण,साहसिक,पूर्व गणतंत्र शिविर सहित अन्य कई महत्पूर्ण शिवर में जाकर आपने वि.वि का नाम देश भर में रौशन किया गया। वर्षों से पेंडिंग कार्य को मूर्तरूप देकर में स्वयंसेवकों में जागृति पैदा करने में सफल रहे।
स्वयंसेवक समीर सिंह,धीरज सिंह,निशांत कुमार,विवेक पांडे,राजवर्धन चौबे,आदर्श कु.,रितेश चौधरी,खुशी, सुंदरम कुमार सहित कई अन्य स्वयंसेवकों ने भी अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।

Related posts

रामगढ़: राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने किया रामगढ़ जिले का भ्रमण, ट्रॉमा सेंटर व जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 नवंबर 24

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर:आम लोगों ने दिल खोलकर किया जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का स्वागत : आनंद मिश्रा

rktvnews

भोपाल:जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सबका सक्रिय सहयोग बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गिरीडीह:आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण हमारी प्राथमिकता:उपायुक्त,रामनिवास यादव

rktvnews

Leave a Comment