RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की बैठक।

दरभंगा/बिहार 23 जनवरी। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ.रश्मि वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में आँगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में चिन्हित जमीन का एनओसी अभी तक सभी जगह से प्राप्त नहीं हुआ है। चिह्नित जमीन के लिए सीडीपीओ,अंचलाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से सूची दिया जाना है,आतिशीघ्र सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरा के लिए जमीन प्राप्त नहीं हुए हैं, अंचलाधिकारी मनीगाछी ने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनीगाछी में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहाँ अस्पताल बनवाया जा सकता है।
दरभंगा हवाई अड्डा की जमीन से बिजली के तार हटवाने के संबंध में कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग ने कहा कि बिजली के तार हटवाने हेतु टेंडर किया जा चुका है एक सप्ताह के अंदर बिजली के पोल एवं तार हटा लिए जाएंगे।
ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बनाए जा रहे डब्ल्यूपीयू (अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई) को लेकर हुई समीक्षा में यह बात उभर कर आई कि कई अंचलाधिकारियों ने कहीं कहीं अनुपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई है, जिसके कारण कई डब्ल्यूपीयू का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
ऐसे कर्मचारीयों एवं अंचलाधिकारी को 48 घंटे के अंदर उपयुक्त जमीन को चिन्हित कर उसका सीमांकन कराते हुए जमीन उपलब्ध कराने के कठोर निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि कई रैयत अपने जमीन के सामने पड़ने वाली सरकारी जमीन पर भी डब्ल्यूपीयू बनवाने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। बीडीओ, सीओ व पी0ओ0 को स्थल पर जाकर इसका समाधान करने के निदेश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि एसजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित 246 भवन जीविका द्वारा चिन्हित कर लिए गए हैं।
डीपीएम जीविका ने बताया कि संबंधित भवनों की सूची शीघ्र ही सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी जाएगी।
बैठक में बताया गया कि सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पूर्व में कई पंचायत सचिवों के माध्यम से वितरित पेंशन राशि के लेखा समायोजन अभी भी शेष है।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण राशि का लंबित लेखा एवं विपत्र को समायोजित करने के निर्देश दिए गए। उन्हें निर्देशित किया गया कि यदि किसी पंचायत सचिव का स्थानांतरण हो गया है तो स्थानांतरित स्थल से उन्हें बुलाकर विपत्र/लेखा का समायोजन करवाया जाए।
बैठक में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि चट्टी चौक के समीप अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण नाला निर्माण कार्य बाधित है। अंचलाधिकारी बहादुरपुर को यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर,प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ.रश्मि वर्मा,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी,डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

युवाओं में एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

23 देशों के 75 प्रतिनिधियों ने आईईवीपी कार्यक्रम के तहत 6 राज्यों में मतदान प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

rktvnews

बक्सर:इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य:जीयर स्‍वामी

rktvnews

डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन जैसे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं:रमेश घोलप

rktvnews

भोजपुर : स्कूटी पर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

Leave a Comment