RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग के वार्षिक कैलेंडर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया।

देहरादून/उत्तराखंड 23 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शासकीय आवास में सूचना विभाग के वार्षिक कैलेंडर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया। इस कैलेंडर में प्रदेश के सभी 13 जिलों के प्रमुख धार्मिक व पर्यटक स्थलों, स्थानीय उत्पादों तथा प्राकृतिक सौन्दर्य को दर्शाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गये 9 संकल्पों पर प्रदेश स्तर पर तेजी से कार्य किए जाएं। जल संरक्षण एवं डिजिटल लेन-देन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए व नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वोकल फॉर लोकल को तेजी से बढ़ावा दिया जाए। स्वदेशी उत्पादों के अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटन और ऑर्गेनिक खेती को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, एडीजी ए.पी. अंशुमन और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:पॉक्सो एक्ट-2012 विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक के निधन की खबर सुन सदर अस्पताल पहुंचे राजद नेता रघुपति यादव,परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हृदय शाह के मोतीमहल, रानीमहल सहित शंकर शाह, रघुनाथ शाह एवं रानी दुर्गावती के स्मारकों का किया जाएगा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

25 और 26 सितम्बर 2023 को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन! जिला स्तरीय युवा उत्सव हेतु आवेदन 18 से 20 सितम्बर 2023 तक प्राप्त किये जायेगें।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पीजी इतिहास विभाग द्वारा योग एवं उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा।

rktvnews

नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनर्स्थापन कार्य का उद्घाटन एवं दरभंगा एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी किया।

rktvnews

Leave a Comment