
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 मार्च। सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा गांव निवासी स्वर्गीय मोहम्मद रफीक के 45 वर्षीय शिक्षक पुत्र मोहम्मद महफूज़ आलम के हृदयाघात के कारण आरा सदर अस्पताल इलाज हेतु ले जाते समय हुए निधन की परिजनों द्वारा जानकारी मिलने पर राजद नेता रघुपति यादव ने आरा सदर अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बढ़ाते हुए शोक व दुःख व्यक्त किया। रघुपति यादव ने अपनी देख रेख में शव को सरकारी एंबुलेंस बुलाकर उनके पैतृक गांव भिजवाया।
रघुपति यादव ने बताया कि मृत शिक्षक की चार लड़की सानिया परवीन, सादिया परवीन, शाहिदा परवीन, सना परवीन,और एक लड़का नेराज आलम है।इनके अलावा दो भाई मकशूद और मकबूल है तथा पत्नी का नाम सबनम प्रवीण है।
बताया गया कि मो महफूज आलम वर्तमान में आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा पंचायत के घेघटा गांव में प्राइमरी उर्दू स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे।वो पूर्व से ही हृदय रोग से पीड़ित थे जिसकी दवा चल रही थी। आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल आते-आते उनका निधन हो गया।
