RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर जिलाधिकारी ने किया कृषि विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का शुभारम्भ।

बक्सर/बिहार 23 जनवरी। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा 22 जनवरी को बाजार समिति के प्रांगण में कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का शुभारम्भ किया गया।
किसानों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कृषक ’’पराली नहीं जलायें एवं अपने आस-पास के किसानों को पराली नही जलाने हेतु प्रेरित करे’’ अपने खेती में नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर समृद्ध बनें।
पूर्व में लाॅटरी के माध्यम से 437 परमीट निर्गत किया गया था, जिसमें केवल 287 परमिट द्वारा कृषक कृषि यंत्रों की खरीदारी की। शेष 150 परमीट प्राप्त कर कृषि यंत्र नहीं खरीदने वाले कृषक शीघ्र यंत्रों की खरीदारी कर विभागीय योजनाओं का लाभ लें सकते हैं।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने किसानों से कहा कि कृषि यांत्रिकरण मेला लगाने का मुख्य उदेश्य आधुनिक कृषि यंत्रों के परिचालन के साथ-साथ मनपसंद कृषि यंत्रों की खरीदारी करना है। दिनांक 16 जनवरी को भी लाॅटरी के माध्यम से 293 परमीट निर्गत किया गया है। उक्त परमीट का वितरण सम्बंधित सभी प्रखंडों में प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयक द्वारा किसानों तक करा दिया गया है। किसान इस मेला में परमीट के माध्यम से कृषि यंत्रों की खरीदारी कर सकते हैं। बार बार अनुरोध के बावजूद जो कृषक पराली जलाते हुए पाए जा रहे है, वैसे कृषकों पर विभागीय कार्रवाई के तहत अभी तक कुल 376 किसानों का कृषक पंजीकरण बंद कर दिया गया है।
प्रभारी सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण ने बताया कि लाॅटरी के माध्यम से जिन किसानों का परमीट निर्गत हुआ है, उन किसानों के आवेदन पर दिये गये मोबाईल नंबर पर स्वीकृति की सूचना भी दी गई है, ताकि किसानों को विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़े। केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डाॅ देवकरण ने आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मेला में स्ट्रा बेलर, ड्रीप इरीगेशन, मल्चिंग के माध्यम से खेती इत्यादि का लाईव प्रदर्शन भी किया गया था। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा), बक्सर द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी देने हेतु विभिन्न विषयों यथा दलहन, मक्का, तेलहन इत्यादि विषयों का कृषि साहित्य का निःशुल्क वितरण किया गया।
कृषि यांत्रिकरण मेला के अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा बक्सर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डुमराॅंव, प्रभारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, सभी विभागीय कर्मी समेत जिले के सुदूर ग्राम के अनेक कृषक उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिम चंपारण:आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: जिला पदाधिकारी

rktvnews

पटना:धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवांछित टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करें हस्तक्षेप:लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

भोजपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण कार्यक्रम के तहत धान की उन्नत खेती विषय पर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

बक्सर;जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में पर्यवेक्षण हेतु जन वितरण प्रणाली दुकानों का भ्रमण किया।

rktvnews

पटना:वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवादी युद्ध के खिलाफ पटना में प्रतिवाद।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने किया गांजा बरामद।

rktvnews

Leave a Comment