RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम ने जिला स्कूल छपरा में डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन।

सारण गुरु के नाम से विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम से संबंधित विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा निर्मित डिजिटल रिकॉर्डिंग वीडियो से लाभान्वित होंगे जिला के विद्यार्थीगण।

सारण/ छपरा 20 जनवरी। आयुक्त सारण प्रमंडल ,सारण छपरा सर्वानन एम के द्वारा आज उच्च स्तरीय डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन जिला स्कूल छपरा अवस्थित भवन में किया गया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए आयुक्त महोदय ने बताया कि यह सकारात्मक पहल जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा की गई है। इसका मकसद जिला के दूर दराज के विद्यालयों के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना है। विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम से संबंधित पठन-पाठन को विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा डिजिटल रिकॉर्डिंग वीडियो के जरिए तैयार किया जाएगा। बताया गया कि डिजिटल स्टूडियो में सारण जिला के चुनिंदा उच्च स्तरीय विशेषज्ञ शिक्षकों के जरिए विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम के अनुसार पठन-पाठन को रिकॉर्डिंग किया जाएगा ।रिकॉर्डिंग किए गए विषय वस्तु को सारण गुरु के नाम से यु टयूब, फेसबुक पर डाला जाएगा। ताकि यह सबों के लिए आसानी से सुलभ हो सके। रिकॉर्डिंग किए गए पठन-पाठन सामग्री को पेन ड्राइव के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा करने से जिला के वैसे विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को वैसे विषयों पर उच्च स्तरीय ज्ञान की प्राप्ति हो पाएगी।जिन विषयों के शिक्षक उनके विद्यालय में नहीं होंगे। आसन एवं सरल भाषा में विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से तैयार किए गए सामग्री को स्थानीय भाषा में पठन-पाठन करने से सारण जिले के विद्यार्थियों को विशेष कर काफी लाभ होगा। उद्घाटन के अवसर पर आयुक्त के साथ-साथ जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त महोदय ने भी छात्राओं के साथ बैठकर शैक्षणिक गतिविधि में हिस्सा लिया।
जिला पदाधिकारी ने संबंध में आगे बताया कि भविष्य में सभी विद्यालयों में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होने पर डिजिटल क्लास को लाइव भी चलाया जा सकेगा इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला केवरिया पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान: राज्यपाल से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

पटना:वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में अधिकाधिक प्रयोग से समृद्ध होगी हिन्दी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्व. लेखराम ठेकेदार को की श्रद्धांजलि अर्पित

rktvnews

राजस्थान:मिलावट के खिलाफ अभियान ,4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसों तेल सीज।

rktvnews

भोजपुर : पिक अप पर सांढ के साथ दो गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

भोपाल:साहित्य मनीषी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ देवेन्द्र दीपक का शताधिक आयु कामना उत्सव का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment