RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल जी०बी०ओ० +2 उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित शिक्षा संवाद में हुए शामिल।

बक्सर/बिहार 18 जनवरी।आज 18 जनवरी 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल जी०बी०ओ० +2 उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित शिक्षा संवाद में हुए शामिल।
जिला पदाधिकारी के द्वारा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं यथा पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, साईकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री 10वीं उतीर्ण बालक/बालिका प्रोत्साहन/मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री 12वीं उतीर्ण एस0सी0/एस0टी0 बालिका मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटर स्तरीय), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक स्तरीय), बिहार दर्शन/परिभ्रमण योजना, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, ICT Lab & Digital Iitiative योजना, मिशन दक्ष, विशेष कक्षा, स्मार्ट क्लास, आधार केन्द्र, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता योजना, कुशल युवा प्रोग्राम, अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावास योजना के बारे में वृहद तरीके से जानकारी मुहैया कराई गई।
संबंधित विद्यालय के वुशु/जूडो छात्र-छात्राओं यथा माया कुमारी, सुभाष कुमार, अनीशा कुमारी, अंशिका एवं अन्य को जिला पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वुशू एवं जूडो से संबंधित सुंदर प्रस्तुति दी। शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित छात्राओं ने अपने अनुभव को जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष साझा किया।
शिक्षा संवाद कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:नदी के रास्ते तस्करी, बड़हरा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्पों में अधिक से अधिक पात्र आमजन का हो रजिस्ट्रेशन – राजस्व मंत्री

rktvnews

श्वेत जोकर का उदय।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनएटीएस 2.0 पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य धर्मेन्द्र को मिला इन्टरनेशनल ह्यूमन सैलिडरिटी.2024 सम्मान।

rktvnews

उज्जैन:जिले में कृषि विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उनका व्यवस्थित क्रियान्वयन करें: सीईओ जयति सिंह

rktvnews

Leave a Comment