RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत में तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है : ओम बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ने दिल्ली के महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल हाॅस्पिटल के कैंसर विंग का शिलान्यास किया।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह ,24 फरवरी।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज ने दिल्ली के महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल अस्पताल के कैंसर विंग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री बिरला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने हमें परोपकार और सेवा का संदेश दिया। समाज में बराबरी और भलाई का संदेश दिया, आपसी सहयोग करके एक-दूसरे को आगे बढ़ाने का संदेश दिया और महाराजा अग्रसेन के नाम पर बना यह अस्पताल सामूहिक शक्ति और संकल्प के बल पर बड़े परिवर्तन की प्रेरणा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। नर सेवा को नारायण सेवा मानकर किये गए महाराजा अग्रसेन अस्पताल का कार्यों ने लोगों को सबल और समाज को सशक्त किया है, श्री बिरला ने कहा। कैंसर विंग के शिलान्यास के साथ ही महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल चैरिटेबल ट्रस्ट ने मानव कल्याण और समाज सेवा के क्षेत्र में एक और अहम कदम बढ़ाया है, श्री बिरला ने बताया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत में तेजी से बढ़ रही बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए श्री बिरला ने बताया कि किसी भी देश या समाज के विकास के लिए यह आवश्यक है कि वहां के लोग स्वस्थ हों। भारत में हैल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो, गरीब से गरीब व्यक्ति की उस तक आसान पहुँच हो, इस दिशा में पिछले कुछ वर्षों में काफी काम किया गया है। श्री बिरला ने यह भी बताया कि कैंसर की बीमारी आज मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन कर उभरी है। कैंसर के नित नए और तेजी से बढ़ते मामले सभी के लिए चिंता का विषय है, उन्होंने कहा। पिछले कुछ वर्षों में कैंसर का उपचार करने वाली अवसंरचना का जिक्र करते हुए श्री बिरला ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर कैंसर अस्पताल की शुरुआत हुई है, पहले के अस्पतालों में कैंसर के इलाज की व्यवस्था की गई है, कीमोथेरेपी आदि प्रक्रिया के लिए ‘डे केयर’ सुविधा के साथ-साथ ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत कैंसर के इलाज को शामिल किया गया है। इस वर्ष के अन्तरिम बजट में सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण की घोषणा की गई है, श्री बिरला ने जानकारी दी। ग्रामीण इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाये गए ताकि कैंसर और कई गंभीर बीमारियों को शुरुआत में ही पकड़ा जा सके, श्री बिरला ने कहा।
श्री बिरला ने आशा ब्यक्त की कि आज जिस कैंसर विंग का शिलान्यास हुआ है, वह जल्द ही साकार रूप लेकर एक अत्याधुनिक स्वास्थ्य परिसर के रूप में कैंसर के प्रभावी इलाज का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरेगा।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज में वर्ल्ड वॉटर डे पर पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में नशामुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर के गुरु बक्शी विकास ने लिखा बक्सर गौरव गान।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में इंद्रपुरी जलाशय बनाने की उठाई मांग।

rktvnews

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

Leave a Comment