RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत में भव्य रूप से 24 जनवरी को मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय बालिका दिवस।

19 जनवरी से 24 जनवरी तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा।

यूपी दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट लोक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन।

जनपद का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित।

विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों के संबंधित लगाए जाएंगे स्टॉल।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 जनवरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस की तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए 24 जनवरी से 26 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके क्रम में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस भी मनाया जाएगा जिसके क्रम में 19 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि 19 जनवरी को शपथ हस्ताक्षर अभियान चलेगा, 20 जनवरी को खेल गतिविधियां स्कूलों में आयोजित होगी ,22 जनवरी को पोस्टर/ स्लोगन पेंटिंग प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा, 23 जनवरी को धार्मिक गुरुओं के साथ बच्चों का संवाद होगा 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस व यूपी दिवस के अवसर पर लोकल खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने देश-प्रदेश में जनपद का गौरव बढ़ाया है ।
जिलाधिकारी ने कहा 24 जनवरी को यूपी दिवस के अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी ,महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग संबंधित स्टाल भी लगाए जाएंगे कलेक्ट्रेट परिसर में जिससे कि आम जनमानस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके और उससे वंचित व्यक्ति लाभान्वित हो सके उन्होंने कहा यूपी दिवस को भव्य रूप से मनाया जाए।
उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की तरफ अग्रसर है इसमें किसान , युवा, महिला बेटी हर किसी की सहभागिता की आवश्यकता है
जिलाधिकारी ने कहा कि 24 जनवरी उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना दिवस के रूप में अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन है, उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक भव्य रूप से मनाया जाए इसके संबंध में जिन संबंधित अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी हैं उनका शत प्रतिशत दायित्वों का निर्भन करें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का देश की आजादी, गौरवशाली ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक धरोहर, राजनैतिक आदि में विशेष स्थान एवं योगदान रहा है और जिसका महत्व बना हुआ है। निरन्तर रूप से विकास संस्कृति और उन्नति की ओर अग्रसर देश के अग्रिणी प्रदेशों में शामिल हो रहा है उत्तर प्रदेश ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय सहित आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पति की हत्या करने वाली पत्नी व ससुर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा जनसंघ संस्थापक डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति दिवस को जिला मुख्यालय से बूथ स्तर तक मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:महिला महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा होली मिलन आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment