RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: जयपुर:राज्यपाल ने ‘इनोफ़ेस्ट इंडिया 2024’ का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)07 नवम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए देश में एक मज़बूत माहौल तैयार किया जाए।  इसके अंतर्गत युवाओं में नए विचारों और सफलता के लिए ज़रूरी संसाधनों की समझ विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से ‘इनोफ़ेस्ट इंडिया’ जैसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

श्री बागडे गुरूवार को पोद्दार ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन तथा फेडरेशन ऑफ़ यूनिकॉर्न स्टार्ट अप्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘इनोफ़ेस्ट इंडिया 2024’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकसित भारत 2047’ की कल्पना संजोई गई है। इसकी सफलता मानव शक्ति के सुनियोजित उपयोग के साथ राष्ट्र में युवाओं द्वारा नए—नए स्टार्ट अप, उद्यमिता विकास के कार्य अधिकाधिक करने से ही संभव होगी। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय  मुद्रा कोष ने वर्ष 2027-28 तक भारत के पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के साथ तीसरी सबसे बड़ी जी.डी.पी. होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

राज्यपाल ने कहा कि स्टार्ट-अप्स आज के आर्थिक परिदृश्य में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनसे न केवल रोजगार का सृजन होता है बल्कि नये विचारों और प्रौद्योगिकीय नवाचारों के माध्यम से समाज विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद देश में अनाज की कमी थी परंतु भारत में खाद्य आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास हुए। आज देश अनाज का सबसे बड़ा निर्यातक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से देश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, तकनीकी विकास के महती कार्य हुए हैं।

उन्होंने बाड़मेर के गांवों में नर्मदा के पानी लाए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि विकास में युवा सहभागी बने। उन्होंने प्राचीन भारत के ज्ञान-विज्ञान की चर्चा करते हुए कहा कि नालंदा देश का ऐसा विश्वविद्यालय था जहां विश्वभर से विद्यार्थी पढ़ने आते थे। इस ज्ञान को समाप्त करने के लिए वहां के पुस्तकालय को आग लगा दी गई। उन्होंने आर्यभट्ट, नागार्जुन की चर्चा करते हुए कहा कि दशमलव की खोज भारत की है। नागार्जुन महान रस शास्त्री हुए। इनसे प्रेरणा लेते हुए युवा देश को आगे बढाएं।

राज्यपाल ने कहा कि नई सोच, नये विचार और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए, हमारे युवा उद्यमी देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने गांव और शहर का भेद मिटाते हुए देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और उद्यमिता के विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया। इससे पहले पोद्दार ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन के आंनद पोद्दार ने ‘इनोफ़ेस्ट इंडिया 2024’ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Related posts

जाति की जंजीरें: आज़ादी के बाद भी मानसिक गुलामी,आस्था पेशाब तक पिला देती है, जाति पानी तक नहीं पीने देती।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा सभी निर्वाचक संबंधी पदाधिकारियों संग विडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

6 पिकअप पर लदे पशु जप्त, दो गिरफ्तार।

rktvnews

54वें इफ्फी के ‘इन कन्वरसेशन’ सत्र में ‘भारतीय सिनेमा में महिला शक्ति’ विषय पर चर्चा।

rktvnews

रांची:प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन ‘शल्यकॉन 2025’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment