RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला जांच अभियान!बालू लोड दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन चालक पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

चतरा/झारखंड 17 जनवरी।उपायुक्त चतरा अबु इमरान निर्देशानुसार अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला खनन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे लेकर जांच अभियान के पश्चात जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि आज मेरे उपस्थिति में पुलिस केंद्र के पुलिस बल के साथ जोरी हंटरगंज थाना अंतर्गत बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध औचक जांच अभियान चलाया गया । जांच में छोटकी जोरी से अवैध बालू का खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर एवं जोरी कला से अवैध खनन कर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा गया है और चालक को गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जोड़ी थाना क्षेत्र के बालू घाट लॉह सिंघाना घाट, भुइयाडीह और मां काली कंस्ट्रक्शन एवं हेमंत सिंह का स्टाॅकयार्ड का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाई गई अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है जांच दल में अंचल अधिकारी हंटरगंज भी शामिल थे। इसके पश्चात सिमरिया बगड़ा रोड में भी देर शाम तक जांच अभियान चलाया गया। जिसमे लगभग 20 से 25 वाहन का जांच किया गया। जांच में इन सभी वाहनों का दस्तावेज सही पाया गया। अभी भी जांच अभियान जारी है।आगे उन्होंने कहा किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। निरंतर जांच व छापेमारी अभियान जारी रहेगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 25 अगस्त 25

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र वंदन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर ने किया दावा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण।

rktvnews

पीयूष गोयल वाशिंगटन डीसी में जीना रायमोंडो के साथ 6ठी भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

बढ़ती जन भागीदारी के साथ ‘‘ हर घर तिरंगा ‘‘ अभियान एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है : गोविंद मोहन

rktvnews

Leave a Comment