RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सौंदर्यीकरण के नाम पर रमना मैदान को किया जा रहा है बर्बाद:राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 अगस्त।आज जिला समाहरणालय के समक्ष राष्ट्रीय कुँवर सेना के तत्वावधान में कूँवर सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार की अध्यक्षता में 8सूत्री मांगों के लेकर धरना दिया गया ।
धरने का संचालन कुँवर सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुणेश कुमार सिंह ने किया।अपना विचार रखते हुए पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री राजकुमार सिंह ने सौंदर्यीकरण के नाम पर रमना मैदान के अस्तित्व को ही समाप्त कर रहे हैं। यह मैदान शहर का ह्रदय स्थल है। यहाँ पर नित्य शहर के बच्चे बच्चियां खेलते है।इसमें यदि पार्क बनाया गया तो भोजपुर की जनता के लिए घोर अपमान होगा।
पूर्व विधायक रामाकांत ठाकुर ने कहा कि जिलाधिकारी और सांसद राजकुमार सिंह इसके निर्माण कार्य पर अविलम्ब रोक लगाए नही तो चरणबद्ध तरीके से जुझारू आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व विधायक भाई दिनेश एवं डॉ रघुबर चन्द्रवँशी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस ऐतिहासिक रमना मैदान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ,पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, जयप्रकाश नारायण जैसे बड़े नेताओं की आम सभा होती रही है यह पार्क नही एक मैदान है सौंदर्यीकरण के नाम पर निर्माण कार्य पर विरोध है ।यदि पार्क बनाने की हार्दिक इच्छा है तो खाली जगह पर बनाया जाय।
विचार व्यक्त करने वालों में विजय सिंह मुंखिया,प्रयाग यादव ,रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा की रमना मैदान को पहले ही नागरी प्रचारिणी सभा, मन्तेश्वरी स्कूल, कुँवर सिंह पार्क ,स्टेडियम, मंदिर, रामलीला मैदान ,शौचालय एवं साईकल स्टैंड बनाकर तीन चौथाई भाग को अतिक्रमण कर लिया गया है। यदि मंत्री जी अविलम्ब कार्य पर रोक नही लगाते हैं तो जिस प्रकार बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों को देश से खदेड़ दिया उसी तरह राष्ट्रीय कुंवर सेना ऊर्जा मंत्री श्री राजकुमार सिंह को भोजपुर से खदेड़ देगी।धरना को सम्बोधित करने वालो लोगो मे कृष्ण राज प्रसाद उर्फ शेषनाथ यादव, उदय नाथ उर्फ विमल सिंह, पप्पू यादव ,कामेश्वर उर्फ लादेन यादव, बरमेश्वर सिंह, बेहराश्रीधर तिवारी, कांग्रेस नेता अरुण सिंह, रामलायक सिंह, रबिन्द्र रजक, वीरमणि सिंह ,आशुतोष ठाकुर, किरण देवी, उर्मिला देवी ,मुकुल सिंह, बिजेंद्र राय ,पप्पू पांडेय, रामायण सिंह अधिवक्ता, मोहन सिंह मुंखिया, कन्हैया सिंह, महाप्रभु राजभूषन सिंह, मंगरु पासवान, ओमकार पाठक, राम बाबू पांडेय, शुशील कुमार सिंह, ब्यास युवा नेता शिवम सिंह, छात्र नेता अभिनव प्रसाद,कलावती,उमेश सिंह ,अशोक कुमार सिंह, नन्द किशोर यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे धरना कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रचार्य हरेन्द्र सिंह ने किया। जिलाधिकारी को मेमोरंडम दिया गया। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि रमना मैदान को बचना मेरा दायित्व होता है। रमना मैदान के अस्तित्व को समाप्त नही होने देंगे।

Related posts

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

शिक्षा विभाग के तानाशाही और असंवैधानिक कार्य शैली पर रोक लगे:कार्यकारी अध्यक्ष फुटाब प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में 305.50 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग-913 के 8 हिस्सों के निर्माण के लिए 6728.33 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए डीआरडीओ द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस का केरल में उद्घाटन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर की गई श्रद्धांजली अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment