RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 11 मई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: –

“बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ।
करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का अमर संदेश समस्त मानवता के कल्याण का मूल मंत्र है। उनके आदर्शों से समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय जैसे शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था प्रबल होती है। उनकी शिक्षाएँ हम सबको नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं।
आइए, हम सब भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।”

Related posts

भोपाल:श्रीलंकाई उद्योग समूह जॉन कील्स के साथ निवेश अवसरों पर हुई चर्चा।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने राज्यपाल से की मुलाकात, विवि की गतिशीलता से अवगत कराया।

rktvnews

औरंगाबाद:पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डा रमेश कुमार सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान में सहयोग के लिए हरेंद्र मुखिया सम्मानित,बोले ग्रामीण लोगों को जागरूक बनाना जरूरी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 अगस्त 26

rktvnews

Leave a Comment