RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा माले के नेताओं ने की प्रेस वार्ता! आज की राजनीतिक परिस्थितियों पर दिए बयान।

अक्षत-भभूत नहीं, रोजी-रोजगार चाहिए,18 जनवरी को खेग्रामस का प्रदर्शन-मनोज मंजिल

राममंदिर उद्घाटन की आड़ में भाजपा कर रही देश में सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की साजिश-जवाहरलाल सिंह

संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आगामी 16 फरवरी के चक्का जाम को हमारा समर्थन-सुदामा प्रसाद

आरा /भोजपुर 17 जनवरी । आज भाकपा माले ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।संवाददाता सम्मेलन को पार्टी केंद्रीय कमेटी व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व अंगिआव विधायक मनोज मंजिल,राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,राज्य कमेटी सदस्य इंदू सिंह,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी ने संबोधित किया।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व भोजपुर जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि 75 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए भारतीय गणतंत्र को अब तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है!राम मंदिर उद्घाटन की आड़ में भाजपा न केवल पूरे देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की साजिश रच रही है बल्कि 22 जनवरी को हिंदू राष्ट्र के स्थापना दिवस के बतौर स्थापित कर 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्व को ही धूमिल करना चाहती है!इसके जरिए भाजपा देश के लोकतांत्रिक व धर्मनिपरेक्ष चरित्र को ही बदल देना चाहती है!राममंदिर के उद्घाटन को भाजपा ने अपने चुनावी अभियान का हथियार बना लिया है!विभिन्न कोनों से इसका प्रतिवाद भी शुरू हो चुका है।
भाकपा-माले ने देश के गणतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को बचाने के लिए पूरे बिहार में ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जनअभियान’चलाने का निर्णय किया है!इसके तहत 24 से 30 जनवरी तक गांव-गांव पदयात्रा होगी!विदित हो कि यह साल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मशती वर्ष है!उनके जन्म दिन यानी 24 जनवरी से उनके गृह जिला से इस अभियान की शुरूआत होगी,जिसमें भाकपा-माले महासचिव का.दीपंकर भट्टाचार्य शामिल होंगे! 26 जनवरी को आरा में तिरंगा मार्च निकाला जाएगा और संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा!30 जनवरी को गांधी जी के शहादत दिवस पर आरा में संकल्प सभा होगी,जिसमें भी माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भाग लेंगे!
अपने इस अभियान के जरिए भाकपा-माले भाजपा के सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की साजिशों का भंडाफोड़ करेगी और लोकतंत्र व संविधान को बचाने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी!
आगे माले नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2022 तक सब को पक्का मकान देने का वादा पूरी तरह फेल हुआ है!मनरेगा मजदूरों के पेट पर मोदी सरकार लात मार रही है.18 जनवरी को दलित-गरीबों और मजदूरों के सवालों के प्रति मोदी सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के खिलाफ खेग्रामस की ओर से राज्य के सभी अंचल-प्रखंडों पर प्रदर्शन आयोजित है. अक्षत-भभूत नहीं, रोजी-रोटी-आवास चाहिए, आजादी-लोकतंत्र और संविधान चाहिए-नारे के तहत गांव-टोले में अभियान चलाते हुए यह प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

बक्सर:जनसमस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान ही मकसद : विधायक आनंद मिश्रा

rktvnews

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2015 के बाद से टीबी के मामलों में 16 फीसदी और टीबी मृत्यु दर में 18 फीसदी की कमी को प्राप्त करने पर भारत की सफलता को मान्यता दी।

rktvnews

दरभंगा:25 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले 72 सदस्यीय दल को फ्लैग ऑफ किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में भारतीय नौसेना के नवनिर्मित मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment