RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

भोजपुर:18 जनवरी को बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु लगेगा शिविर।

आरा/भोजपुर 17 जनवरी।बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निवारण हेतु प्रत्येक गाँव में लगेगा कैम्प।दिनांक 18.01.2024 को उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र, राजस्व संग्रहण एवं अन्य समस्याओं के निवारण हेतु विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा अंतर्गत आरा ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में कैम्प लगाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ता विद्युत संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करा सकते है। इस हेतु कोईलवर प्रखंड के रतनपुर, नरवीरपुर एवं भोपतपुर गांव, बड़हरा प्रखंड के अगरपुरा एवं दोकरिया गाँव, आरा प्रखंड के भुसौला एवं निर्मलपुर गांव, उदवंतनगर प्रखंड के नीमा, बेहरा एवं छोटी सासाराम गाँव, संदेश प्रखंड के बारा एवं दलेलगंज गाँव मे कैम्प लगाया जाएगा। इस संदर्भ में अमरेन्द्र कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियन्ता, आरा द्वारा बताया गया कि कंपनी मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक गाँव में विद्युत संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों के आन स्पॉट निवारण एवं घर घर राजस्व वसूली हेतु 16 जनवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक प्रखंड के किसी न किसी गाँव मे कैम्प लगाया जाएगा। वैसे ग्रामीण उपभोक्ता जिनको विद्युत विपत्र अथवा अन्य कोई विद्युत से संबंधित समस्या हो वे कैम्प में आवेदन देकर हाथो हाथ अपनी समस्या का निवारण करा सकते है साथ ही घर के पास ही बीजली बिल का भुगतान भी कर सकते है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि आम उपभोक्ता बिजली का कनेक्सन अस्थायी रुप से कटने से बचने हेतु बिजली बिल का भुगतान ससमय करें।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास,डॉ. व्यास ने पुरातत्व क्षेत्र में किए गए कार्य की जानकारी दी।

rktvnews

जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निदेशालोक में आपूर्ति/ राज्य खाद्य निगम/ सहकारिता एवं मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

rktvnews

देहरादून:अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन।

rktvnews

दुमका:महाशिवरात्रि को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया जगदीशपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण,उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment