RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नारनौल:ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य चेकअप कैंप आयोजित।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 16 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता के निर्देशानुसार आज नांगल चौधरी के ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन किया।
इस मौके पर नांगल चौधरी सरकारी अस्पताल से संदीप कुमार व ललित कुमार कम्युनिटी हेल्थ आफिसर ने लगभग 40 बुजुर्ग आदमी व महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता धर्मेश जोशी ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर फोन कर निशुल्क कानूनी जानकारी ले सकते हैं।
इस मौके पर कैंप में वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ के लिए जिला रेडक्रास सोसाइटी के वालंटियर नवीन फौगाट, कर्मवीर, लोकेश, हिमांशु, अंकित, अजीत, मंजीत, रोहित तथा ओल्ड एज होम से गगन व सुमन ने बुजुर्गों की सहायता की।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मियागी प्रान्त के सेंडाई में सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:आइएमए द्वारा पद्मश्री भीम सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

rktvnews

नारनौल:मलेरिया सुपरवाइजर की मासिक बैठक आयोजित।

rktvnews

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन— राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ें और बड़े पदों तक पहुंचें तथा अपने हुनर को आजीविका का साधन बनाएं -जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री

rktvnews

चतरा:जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने प्रतापपुर प्रखण्ड के बूथ संख्या-243 एवं 244 पहुंच मतदाओं को किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment