RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मकर संक्रांति के अवसर पर टाइगर फुटबॉल क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन।

आरा/भोजपुर 14 जनवरी। आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर टाइगर फुटबॉल क्लब पड़रिया के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय फाइनल फुटबॉल मैच पटना बनाम छपरा के बीच पड़रिया के खेल मैदान पर खेला गया। इस मैच का मंच संचालन जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार और सेमरीया बडहरा के मुखिया सुनील सिंह ने की।मैच की अध्यक्षता जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने की। मैच के शुरुआती चरण 12 मिनट में छपरा टीम के खिलाड़ी बिट्टू कुमार ने अपनी टीम की ओर से पटना के खेमे में शानदार गोल दाग दिया और एक गोल से बढ़त बना लिया।मध्यांतर तक छपरा टीम एक गोल से आगे रही मध्यांतर के बाद खेल शुरू हुआ छपरा टीम ने अंतिम तक यह बढत कायम रखी। इस तरह छपरा टीम ने मैच 1/0 से जीत कर कप पर कब्जा किया। मैच के निर्णायक के रूप में विनीत गौतम ,डॉ रंजन कुमार सिंह ,प्रशांत सिंह और धर्मेश उपाध्याय थे। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अजय कुमार सिंह सीएमडी भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड उपस्तिथ थे। मैच में बेस्ट 22 का पुरस्कार अक्षय सिंह और बेस्ट 11 का पुरस्कार मोहम्मद कादिर को दिया गया। इस मैच को कराने में सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार, अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद, संरक्षक लाल बहादुर लाल, सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद अशफाक एवं शशि भूषण सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन पचमढ़ी में किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल बैठक के दौरान “नंदा देवी राजजात यात्रा” के विषयक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

वैशाली:इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक अभिनंदन किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment