RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नेशनल एक्स सर्विसमेन कोऑर्डिनेशन कमिटी की बिहार राज्य इकाई की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर 13 जनवरी।नेशनल एक्स सर्विसमेन कोऑर्डिनेशन कमिटी की बिहार राज्य इकाई की बैठक दिनांक 12 जनवरी 2024 को कल्याण हॉस्पिटल आरा में राज्य अध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत में बिहार राज्य के जनरल सेक्रेटरी मुन्ना सिंह ने राष्ट्रीय बैठक की जानकारी दी।
अध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला ने एकमात्र राज्य बिहार में फौजियों की राशन (शराब) बंद किए जाने पर गहरी चिंता जताते हुए फौजियों के शराब कोटा अधिकार को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा की बिहार में शराबबंदी की वजह से सेवारत एवं पूर्व सैनिक अपने आप को अपमानित एवं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बैठक में बिहार राज्य में सरकारी नौकरियों में सभी विभागों में पूर्व सैनिकों तथा वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों को दूसरे राज्यों की तरह आरक्षण की मांग की गई।
बिहार राज्य के जनरल सेक्रेटरी मुन्ना सिंह ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के जमीन एवं जानमाल की सुरक्षा की मांग सरकार से की। साथ ही बिहार के सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के बच्चों को सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज एवं सभी शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग की। बैठक में राज्य के हर जिले में ई सी एच एस हॉस्पिटल, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सैनिक रेस्ट हाउस तथा सी एस डी कैंटीन और शहीद स्मारक की भी मांग की गई साथ ही सेवारत,पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाओं को जमीन रजिस्ट्री कराने में एक बार रजिस्ट्री फी 20 लख रुपए तक की जमीन पर बाकी राज्यों की तरह माफ किए जाने की मांग की। नेशनल एक्स सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमिटी के केंद्रीय पदाधिकारी के माध्यम से अपनी मांगों को भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय एवं बिहार सरकार से पारित करने के लिए विशेष बल दिया गया। बैठक में वीरांगना मीना देवी, नायक राम नारायण राय, हवलदार जगमोहन सिंह, सूबेदार जमीदार सिंह, लांस नायक सकलदेव सिंह, पूर्व सैनिक केदार सिंह, राजेंद्र मिश्रा, वृंदा प्रसाद सिंह के साथ आरा के चर्चित डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह 14 अगस्त को शहीद कवि कैलाश के गांव जाकर करेंगे मिट्टी एकत्रित!आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस परिचर्चा में होंगे शामिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुर्गम गांवों में रहने वाले कई जनजातीय परिवारों की जीवन-रेखा बनी हर्रानाला से दुगलई सड़क।

rktvnews

भोजपुर:सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हुए।

rktvnews

भोजपुर:युक्त से मुक्त हो जाओ : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने फरवरी 2025 महीने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन की केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पर 34वीं मासिक रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

Leave a Comment