आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 12 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता आंदोलन,भारत-पाक युद्ध, भारत-चीन युद्ध, कारगिल युद्ध सहित विभिन्न युद्धों मे शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय सेना,अर्द्ध सैनिक बल,राज्य पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि देने एवं उनके गाँवो की मिट्टी को एकत्रित कर अमृत वाटिका मे स्थापित करने के आह्वान पर राष्ट्रब्यापी कार्यक्रम ‘मेरा माटी,मेरा देश’ के तहत देश भर के 75000 गाँवो की मिट्टी एकत्रित करने का कार्यक्रम चल रहा है।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुर जिला के विभिन्न गाँवो मे शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाँव की मिट्टी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओ द्वारा कलश मे एकत्रित किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाअध्यक्ष दुर्गा राज ने इस कार्यक्रम के तहत जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के पुरोधा वीर स्वतंत्रता सेनानी शहीद कवि कैलाश के गाँव आरा प्रखंड के घोड़ादेई पहुंचेंगे और शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए गाँव की मिट्टी को एकत्रित करेंगे।
14 अगस्त को ही देश विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मना रहा है। 14 अगस्त 1947 देश विभाजन के दौरान लाखो भारतीय को जान गवानी पड़ी थी और घर विच्छेद हुआ था। उसी विभिषिका की स्मृति मे भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा ग्रांड होटल के सभागार मे विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह,जीवन कुमार,पूर्व विधायक शिवेश राम,संजय टाईगर,मुनी देवी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

