RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा सलेमपुर मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप मे मनाया गया।

आरा/भोजपुर 12 जनवरी।भाजपा सलेमपुर मंडल द्वारा बड़हरा विधानसभा सलेमपुर मंडल के धमार हाई स्कूल मे स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा विस्तारक अमित मिश्रा, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी,चंद्रशेखर जी, संतोष तिवारी, संजय चंद्रवंशी ,पंकज पासवान अशोक यादव सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं काफ़ी संख्या में उपस्थित हुए। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर पर प्रकाश डाला।उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारी संस्कृति है हमारी पहचान है।विश्व स्तर पर स्वामी जी ने भारत देश का लोहा मनवाया था।आज के युवा वर्गों को उनको आदर्श मानते हुए उनके दिखाए पथ चिन्हो पर चलना चाहिए।आज आधुनिकता की भाग-दौड़ मे स्वामी विवेकानंद जी द्वारा बताए गए मार्गो पर चलना आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद के विश्व गुरू बनने की संकल्पना को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पूर्ण करने जा रहे है। प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित देश के संकल्प अवश्य पूरा होगा।

Related posts

राजस्थान;उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संभाला पदभार।

rktvnews

देवघर:सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग और एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण।

rktvnews

पछाघात से बचाव के साथ व्यस्त दिनचर्या वालों के लिए योग रामबाण है:योग गुरु

rktvnews

उत्तराखंड:NFDC और UFDC के संयुक्त तत्वावधान में “उत्तराखण्ड में फिल्मिंग इकोसिस्टम का विकास”विषयक कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संदिग्ध मौत पर लोजपा (रामविलास) का शिष्टमंडल परिजनों से मिला, जांच की मांग की।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा प्रदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment