RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर उपविकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस पर की जन सुनवाई।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)06 मार्च।जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के 30 से अधिक नागरिकों से शुक्रवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर लोगों समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों के द्वारा जमीन विवाद, आपदा लंबित मुआवजा भुगतान, पेंशन और मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सेवा निवृत्ति लाभ, परिवारिक प्रताड़ना, जमीन विवाद, आवास दिलाने, निजी जमीन पर दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा, पैसे के लेन-देन में विवाद, निर्धन बच्चों का नामांकन, फीस माफ़ी, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड अपडेट, जन्म प्रमाण पत्र, रोजी-रोजगार समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओ को मांगपत्र के माध्यम से रखा गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समाधान हेतु अग्रसारित किया साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। हालांकि कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। शेष आवेदनों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस पर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें। विभागीय समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही, ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित राज्यपाल ने आयु और क्षमता के अनुसार सभी से योगाभ्यास करने का किया आह्वान।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे गंगा के उफान से चार घर हुए विलीन।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार में खाद्य, संस्कृति और पर्यावरण पर विचारोत्तेजक व्याख्यान।

rktvnews

केन्द्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने देश में अंतर-राज्यीय विद्युत ट्रांसमिशन प्रणाली के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

जिलाधिकारी सुपौल द्वारा साइंस पार्क के निर्माण के संदर्भ में मध्य विद्यालय, भगवानपुर 01, बसंतपुर में बसंतपुर प्रखंड के सभी संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा – छोटे किसानों के हित में कार्य करें कृषि वैज्ञानिक।

rktvnews

Leave a Comment