RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

DAV नेशल स्पोर्टस तीरंदाजी में राजलक्ष्मी ने हासिल किया कांस्य पदक।

बीएस.डीएवी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की ओर: नीशू जायसवाल

आरा/भोजपुर 08 जनवरी।बी.एस.डीएवी. के विद्यार्थी न सिर्फ अपने पठन-पाठन बल्कि वैदिक-सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलकूद के क्षेत्र में भी नित नये मुकाम हासिल करते रहे हैं।इस विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा राजलक्ष्मी ने ‘डीएवी.नेशनल स्पोर्ट्स’ की तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राज्य व विद्यालय का नाम रौशन किया। यह प्रतियोगिता सरला पाटिल डीएवी.प.स्कूल, नोयडा, सेक्टर-56 ‘ए’ में आयोजित थी।
इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया की 5 जनवरी,24 को देशभर के इक्कीस राज्यों की कुल -18 चुनिंदा बालिका तिरंदाजों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद राजलक्ष्मी को कांस्य पदक मिला। 14 वर्ष के अपने आयु वर्ग में राजलक्ष्मी ‘रिकर्व आर्चरी’ का उपयोग करती हैं। उन्होंने बताया की इसके पहले प्रक्षेत्रीय(स्टेट लेवेल) स्तर पर राजलक्षमी ने तीनो राउंड में स्वर्ण पदक पाया था। इस आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला था। राजलक्ष्मी की यह उपलब्धि डीएवी. बिहार के लिए गौरवान्वित करनेवाली है।
राजलक्ष्मी की इस उपलब्धि पर बी.एस.डीएवी. प.स्कूल, प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को हासिल करना है। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राजलक्ष्मी को प्रधानाचार्या के साथ-साथ खेल शिक्षिका शिवा श्रोत्रिय , किरण कुमारी, पी.साहू, कमलेश दुबे और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।

Related posts

भोजपुर:संविधान और आरक्षण के रक्षक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: राजेश्वर पासवान

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोश हशनाह के अवसर पर दुनिया भर के यहूदी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

गढ़वा:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: नवरात्र में होने वाले रामलीला के आयोजन की तैयारियां जोरो पर,अध्यक्षा ने लिया जायजा।

rktvnews

टीबी पीड़ित सुक्की पोड़ियामी ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म।

rktvnews

Leave a Comment