RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मेंटेनेंस कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल विभास पांडे ने वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़ का दौरा किया।

नई दिल्ली/05 जनवरी।मेंटेनेंस कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल विभास पांडे ने एयर फोर्स फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन रीजनल [एएफएफडब्ल्यूए (आर)] की अध्यक्ष श्रीमती रुचिरा पांडे के साथ 03 जनवरी से 04 जनवरी 2024 तक वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़ का दौरा किया। बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग और एएफएफडब्ल्यूए (एल) के अध्यक्ष एयर कमोडोर अमित अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
मेंटेनेंस कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल विभास पांडे को नजफगढ़ डिपो द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई, इसके बाद उन्होंने परिचालन, रखरखाव और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर एयर मार्शल ने कहा कि अच्छी तरह से प्रशिक्षित किये गए ‘अग्निवीरवायु’ वायु सेना इकाइयों का अभिन्न अंग बन चुके हैं और अब उन्हें आगे बढ़ाने तथा आगे के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी सभी वरिष्ठ वायु योद्धाओं की है।

एयर मार्शल ने डिपो के कर्मियों के साथ बातचीत भी की और उनसे नई तकनीकी प्रगति के साथ तालमेल बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कर्मियों से अपने कौशल को बढ़ाने, सभी भूमिकाओं में दक्षता बनाए रखने और परिश्रम के साथ अपने कर्तव्य को निभाने में उत्कृष्टता जारी रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। एयर मार्शल विभास पांडे ने सभी वायु योद्धाओं से परिचालन संबंधी तैयारियों के लिए शारीरिक रूप से तैयार और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने तथा किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज शिक्षक संघ ने किया नवनियुक्त प्राचार्य प्रो.नरेंद्र प्रताप पालित का सम्मान।

rktvnews

किराना घराने क़े प्रसिद्ध गायक उस्ताद मोइनुद्दीन खां साहब की याद में सजी शास्त्रीय सुरों की महफिल।

rktvnews

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

डायट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में महेंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

राजस्थान:हीट वेव से आमजन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, सभी विभाग रहें अलर्ट, किसी भी व्यक्ति की हीट वेव से न हो मौत: आपदा प्रबंधन मंत्री

rktvnews

कोयला मंत्रालय और सीपीएसई की जीईएम सरकारी खरीद 10 दिसंबर 2023 को 34524 करोड़ रुपये पहुँची, जो लक्ष्य से अधिक है।

rktvnews

Leave a Comment