RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

ऋजु बाफना शाजापुर की नयी कलेक्टर बनी,अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल/मध्यप्रदेश 03 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शाजापुर में ट्रक ड्राईवरों की बैठक के दौरान जिस प्रकार की भाषा का उपयोग अधिकारी द्वारा किया गया वह कतई उचित नहीं है। कलेक्टर नरसिंहपुर ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। शाजापुर के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को स्थानांतरित कर भोपाल में उप सचिव बनाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम गरोबोत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। यह सरकार गरीबों की सरकार है, मैं स्वयं मजदूर परिवार से आता हूँ, हमारी सरकार में इस प्रकार का व्यवहार सहन नहीं होगा, ऐसी भाषा बोलने वाले अधिकारियों को मैदान में रहने का अधिकार नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर रवाना होने से पहले भोपाल के राजकीय विमानतल पर कहा कि मैं इस घटना से बहुत पीड़ित हूँ, ऐसे प्रकरणों में किसी को क्षमा नहीं किया जा सकता। अधिकारियों को मनुष्यता के नाते सभी व्यक्तियों के काम और उनके भाव का सम्मान करना चाहिए। आशा है भविष्य में अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखेंगे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँ।

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की उपस्थिति में प्लस टू ज़िला स्कूल में प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

19 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने सागर परिक्रमा यात्रा चरण-V का शुभारंभ किया

rktvnews

Leave a Comment