RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

डा अशोक कुमार ‘ज्योति’ केंद्र में बने हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य।

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने अपने सदस्य की इस उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएँ।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )12 जून। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की स्थायी समिति के सदस्य डा अशोक कुमार ज्योति को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की हिन्दी-सलाहकार-समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। दरभंगा ज़िले के ढाँगा ग्राम निवासी डा ज्योति संप्रति काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस में हिन्दी विभाग में प्राध्यापक हैं। 38 सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल तथा उपाध्यक्ष राज्यमंत्री वी सोमन्ना तथा राजभूषण चौधरी हैं। शेष सदस्यों में लोकसभा एवं राज्य सभा के दो-दो सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित हैं।
डा ज्योति विगत तीन दशकों से हिन्दी भाषा और साहित्य की सेवा में संलग्न हैं। उनकी लिखित, संपादित और अनूदित 22 पुस्तकें हिन्दी को समृद्ध कर रही हैं। फ़िजी में आहूत हुए 12 वें विश्व हिन्दी सम्मेलन सहित मौरिशस, मलेशिया, सिंगापुर और नेपाल में सरकारी परतिनिधि मण्डल के रूप में यात्राएँ कर आपने हिन्दी के विश्विक-प्रचार में भी योगदान किया है। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन से छात्र-जीवन से ही जुड़े हुए थे तथा एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह सम्मेलन की सेवा की। वे लम्बे समय से सुलभ साहित्य अकादमी, दिल्ली से भी उसके उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े हुए थे।
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी है। बधाई देने वालों में बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो अरुण कुमार भगत, डा शंकर प्रसाद, प्रो राजेंद्र गुप्ता, प्रो अनीता, पूर्व विधायक डा इज़हार अहमद, प्रो रचना सुचिन्मयी, प्रो शिव कुमार यादव, डा शिप्रा शर्मा, डा प्रिया, डा अरुण कुमार, कुमार अनुपम, डा पूनम आनन्द, डा पुष्पा जमुआर, विभारानी श्रीवास्तव, कृष्ण रंजन सिंह, ईं बाँके बिहारी साव, प्रवीर कुमार पंकज, इंदुभूषण सहाय आदि के नाम सम्मिलित हैं।

Related posts

पश्चिम चंपारण:धान की रोपनी में किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी।

rktvnews

मतदाता चेतना अभियान को ले भाजपा की बड़हरा में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

हल्द्वानी:जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:भारतीय ज्ञान परंपरा में कविता जन्म जन्मांतर यात्रा करके परिष्कृत होते चलती है: सुरेश पटवा

rktvnews

भोजपुर:फूड एंड फन फेस्ट का आयोजन छात्रों के समग्र विकास के लिए: चेयरमैन डॉ आदित्य विजय जैन

rktvnews

इंदौर जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाहियां।

rktvnews

Leave a Comment