RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चालकों की हड़ताल से वाहनों के चक्के थमे।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 2 जनवरी। केन्द्र सरकार द्वारा सड़क हादसों पर नियंत्रण करने के लिए “हिट एंड रन कानून” में बदलाव कर नये “हिट एंड रन” कानून बनाने के विरोध मे चालकों के हड़ताल पर रहने के कारण वाहनों के चक्के थम गये। ट्रक, बस से लेकर अन्य वाहन नहीं चले। भारी वाहनों का परिचालन ठप रहा। स्कूली वाहन नहीं चलने से बच्चे स्कूल नहीं जा सके। चालकों की हड़ताल के कारण ट्रैकों,बसों सहित अन्य वाहनों के पहियों के थमने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। कई लोगों के आवश्यक कार्य नहीं हो सके। ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन के आह्वान पर चालकों के हड़ताल पर रहने से ट्रांसपोर्टरों एवं व्यवसायियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सामानों का आवागमन ठप है। स्कूली वाहनों के नहीं चलने से बच्चे स्कूल जाने से वंचित रह गये। नैशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर कुछ वाहनों को छोड़कर भारी वाहनों, मालवाहक तथा यात्री बसों का परिचालन नहीं हुआ। बस स्टैंडों पर चहल-पहल नहीं दिखी और सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे सामानों की किल्लत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। यदि हड़ताल लंबे समय तक खिंच गई तो पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस समेत अन्य सामानों एवं वस्तुओं की किल्लत होना स्वाभाविक है।

Related posts

उज्जैन:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नवीन यात्रा कार्यक्रम किया निर्धारित।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी,जगदीशपुर थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

दुखता है मन…. रोती है आंखें:रघुपति

rktvnews

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।17से 21 मार्च तक बिजली चमकने के साथ हो सकती है ओलावृष्टि।

rktvnews

रायपुर : ग्राम पंचायत शिविर में 6 हजार 216 हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

गिरीडीह:मतगणना को लेकर व्यापक तैयारियां, मतगणना केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

Leave a Comment