RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : बिलौटी घटना की जांच करने पहुँचे जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा।

जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के परिजनों से ली घटना की जानकारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गाँव मे 17 जून को हुए पुलिस एनकाउंटर मे मारे गए भरत भूषण तिवारी मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। विदित हो कि इस संबंध मे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता मे जांच टीम गठित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के इस घोषणा के आलोक मे जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा अधिकारियों की टीम के साथ बिलौटी पहुँचे। उनके साथ शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश, भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया और भोजपुर एसपी श्री राज मौजूद थे। बड़ी संख्या में अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के परिजनों से बातचीत की और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। भरत तिवारी की माँ आशा देवी ने रोते हुए पुलिस पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने माॅ आशा देवी समेत परिजनों से धैर्य रखने, न्यायिक प्रक्रिया को समझने और न्यायिक प्रक्रिया मे सहयोग देने की अपील की। उन्होंने इस घटना की जांच करने के लिए मौका देने की अपील की ताकि जल्द से जल्द जांच पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि सारी घटना की जांच की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने गलती की है तो आप भी गलती नही करें। जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने कहा कि हर चीज के लिए कानून बना हुआ है। कोर्ट मे दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों को रखते हैं और उसी के अनुसार फैसला होता है।

Related posts

हाल ही में लगातार सफलता की कहानियों ने भारत के विज्ञान से जुड़े सम्मान को बढ़ाया है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

रायपुर : प्रथम चरण के मतदान के लिए आज थमा प्रचार का शोर।

rktvnews

दरभंगा:खरपतवार प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कैम्पस प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

पटना:संस्कृत और हिन्दी के मनीषी विद्वान और चिंतक-कवि थे आचार्य कैलाश प्रसाद सिंह : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

सोनपुर मेला-2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बड़ी संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल रहेंगे प्रतिनियुक्त।

rktvnews

हर महीने एक सौ पौधारोपण करेगा यूथ हॉस्टल:डा एस के रूंगटा

rktvnews

Leave a Comment