RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मादक पदार्थों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर व्यवहार न्यायालय, आरा में नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 जून।मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज व्यवहार न्यायालय, आरा में नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्वयंसेवकों को नशा मुक्त भारत के निर्माण एवं समाज को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम प्रतीक रंजन चौरसिय, न्यायालय कर्मी एवं पैरा लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नशे से दूर रहने एवं अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
सचिव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता शिविर, विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि समाज को नशे के खिलाफ एकजुट किया जा सके।

Related posts

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, में 15 दिवसीय प्रोडक्शन-ओरिएंटेड ग्रीष्मकालीन “कुचिपुड़ी नृत्य कार्यशाला “ का उद्घाटन सम्पन्न।

rktvnews

घग्घर में लगातार बढ़ रही पानी की आवक के चलते विभिन्न संगठनों से सहयोग कि अपील!जिला कलक्टर और एसपी ने सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनो कि बुलाई बैठक।

rktvnews

गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

बक्सर:समाजसेवी,किसान स्व सूर्य कुमार ओझा की 20 वीं पुण्यतिथि पर हुआ पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज में एईसीसी के अंतर्गत चला सफाई अभियान।

rktvnews

भोजपुर:खैरा में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment