RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित करता है : समाजसेवी सोनू सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जून।कौरा पंचायत के मथुरापुर गांव स्थित स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। टूर्नामेंट के दौरान जोरवारपुर और ईसाढ़ी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।मैच में जोरवारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए जोरवारपुर की टीम ने ईसाढ़ी को 40 रनों से पराजित कर दिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोनू सिंह शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित करता है। उन्होंने स्टार क्लब मथुरापुर के इस प्रयास की सराहना करते हुए आयोजन समिति और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सुफल यादव, भीम यादव, शैलेन्द्र यादव, रितेश यादव, धनजीव यादव, पंकज यादव, बबलू यादव और नागेन्द्र यादव सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

rktvnews

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया!राज्यपाल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

rktvnews

राजनांदगांव : मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट स्वीप गार्डन से निकाली गई वाक द सिटी पैदल रैली

rktvnews

सारण:चुनाव कार्य में लगे अधिकारी लीडर की तरह करें कार्य:प्रमंडलीय आयुक्त सरवनन एम

rktvnews

जयपुर:डीजीपी ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड माल्टा महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment