RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : भोजपुर एसपी ने भरत तिवारी के परिजनों से मिलकर की बातचीत।

भोजपुर एसपी श्री राज ने भरत तिवारी के परिजनों से की बातचीत

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जून। भोजपुर एसपी श्री राज दलबल के साथ रात मे बिलौटी पहुँचे और भरत तिवारी के परिजनों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक श्री राज के साथ सदर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह, शाहपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक श्री राज ने भरत भूषण तिवारी के माता-पिता, भाई भाभी सहित परिजनों से बातचीत की। भरत तिवारी के परिजनों ने अपना दुख और गुस्सा दोनों व्यक्त किया। मां आशा देवी ने अधिकारियों के समक्ष कहा कि जब उनके बेटे ने आत्मसमर्पण कर दिया था तो उसे गोली नहीं मारनी चाहिए थी। उन्होंने पुलिस पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। एसपी श्री राज ने परिजनों की बातों को सुना और उनके सवालों का जवाब भी दिया। पुलिस अधीक्षक श्री राज ने पीड़ित परिवार से धैर्य रखने की अपील की और प्रशासन को सहयोग देने का आग्रह किया।

Related posts

भोपाल:शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू- 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति।

rktvnews

दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, दिल्ली हाट में लगा भव्य मेला।

rktvnews

31वी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-23 की तैयारी पर कार्यशाला!एकदिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक दिशा- निर्देशन सह प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

16 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:आविष्कारक व्यक्तित्व के थे कवि पवन श्रीवास्तव

rktvnews

भारत-मौरिशस-मैत्री-संघ :दोनों राष्ट्रों में सांस्कृतिक संबंधों को और भी करेगा प्रगाढ़: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment