RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर जिलाधिकारी ने किया ई0वी0एम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 02 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज बक्सर प्रखण्ड परिसर स्थित ई0वी0एम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि ई0वी0एम0 वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा कर्मी हेतु निर्माणधीन गार्ड रूम एवं वेयर हाउस के चाहरदीवारी पर कटीले तारों से घेराबंदी का कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण करने को कहा गया।
निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र भ्रमण के लिए किसानों का दल रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 मई 26

rktvnews

भोजपुर:बेसहारो को कंबल और नेत्रहीन विद्यार्थियों को कराया गया भोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी।

rktvnews

“शिवादी” ने आयोजित की संगीत श्रद्धांजलि।

rktvnews

मिशन ओलंपिक सेल ने उपकरण मरम्मत एवं उन्नयन के लिए ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन और प्रवीण जाधव के प्रस्तावों को स्वीकृति दी

rktvnews

Leave a Comment