RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

एयर वाइस मार्शल एस. शिवकुमार ने भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी (प्रशासन) के रूप में पदभार संभाला।

नई दिल्ली/01 जनवरी।1 जनवरी, 2024 को एयर वाइस मार्शल एस. शिवकुमार ने नई दिल्ली स्थित पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी, प्रशासन (एसओए) के रूप में पदभार संभाला।
एयर वाइस मार्शल शिवकुमार को 16 जून 1990 को प्रशासन शाखा में नियुक्त किया गया था और वह कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर के पूर्व छात्र हैं। अपने शानदार सेवा कैरियर के दौरान, उन्होंने विभिन्न इकाइयों, कमांड मुख्यालयों और वायु मुख्यालयों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने एक उपकरण डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया है और एक ऑपरेशन कमांड में कमांड वर्क्स ऑफिसर और कमांड कार्मिक स्टाफ ऑफिसर के अहम पद पर भी रहे है।
एयर वाइस मार्शल शिवकुमार नई दिल्ली स्थित पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय में वर्तमान नियुक्ति से पहले वायु सेना मुख्यालय (वायु भवन) में सहायक वायु सेना प्रमुख (वायु सेना कार्य) के रूप में पदस्थापित थे।

Related posts

दवाओं की कीमतों में भारी वृद्धि का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें झूठी और भ्रामक :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

rktvnews

एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से “मानकीकरण अंतर को पाटने” पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

शाहपुर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बङी मात्रा में शराब बरामद।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने गुजरात के कपड़ा व्यवसाई की दुकान से 36 लाख रुपए और एक मोबाइल चोरी कर भागे अभियुक्त बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

rktvnews

Leave a Comment