RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

वैशाली:अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम अंतर्गत मृतक के आश्रित को दी गई सरकारी नौकरी।

वैशाली/ बिहार 30 दिसंबर।जिलाधिकारी वैशाली यशपाल मीणा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के नियम 1995 तथा समय समय पर यथा संशोधित नियम 15 (1) (घ) के तहत मृतक के आश्रित सूरज कुमार, पिता स्वर्गीय बिरजू पासवान को सरकारी सेवा में समूह (घ) के पद पर बहाल करने का निर्णय लिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी मो.साजिद के द्वारा बताया गया है कि जिला में इस तरह की यह पहली नियुक्ति की जा रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,जिला स्थापना उप समाहर्ता हरेंद्र राम, जिला कल्याण पदाधिकारी मो. साजिद एवं सूरज कुमार सहित उनके परिवार के लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:बक्सर: जिलाधिकारी ने ली विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

rktvnews

राजनीति में कोई विराम नहीं होता; आपका अनुभव और योगदान राष्ट्र के जीवन का अभिन्न अंग बना रहेगा:प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर:महाधरना में एक ही मांग शाहाबाद को कमिश्नरी और आरा को मुख्यालय बनाना होगा:कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति

rktvnews

वैशाली:चार दिवसीय कृषि यंत्रीकरण एवम प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment