RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

अदाणी ग्रीन और टोटल एनर्जी का 300 मिलियन यूएस डॉलर का जॉइंट वेंचर।

अहमदाबाद/गुजरात (मुस्कान) 27 दिसंबर।अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने आज टोटल एनर्जी के साथ 1,050 मेगावाट के जॉइंट वेंचर (जेवी) के पूरे होने की घोषणा की है। इस जॉइंट वेंचर के रूप में, टोटल एनर्जी ने इन प्रोजेक्ट्स में 50% हिस्सेदारी हासिल करने के उद्देश्य से एजीईएल की सहायक कंपनी में 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।
एजीईएल और टोटल एनर्जीस के बीच इस जॉइंट वेंचर की घोषणा सितंबर 2023 में हुई थी, जो इसके बाध्यकारी समझौते पर केंद्रित है। यह जॉइंट वेंचर 1,050 मेगावाट का पोर्टफोलियो शामिल करता है, जिसमें भारत में सौर और पवन ऊर्जा दोनों प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा पहले से ही परिचालित (300 मेगावाट), निर्माणाधीन (500 मेगावाट) और विकासाधीन परिसंपत्तियों (250 मेगावाट) का मिश्रण भी इसमें सम्मिलित है।
इस लेन-देन के साथ, टोटल एनर्जी ने एजीईएल के साथ अपने वेंचर को और भी अधिक मजबूत किया है। इसके साथ ही इसने वर्ष 2030 तक एजीईएल के 45 गीगावाट क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने में खुद को सहायक सिद्ध किया है।

Related posts

बिहार:विधानसभा उप-चुनाव के लिए जन सुराज ने घोषित किया संशोधित उम्मीदवारों का नाम।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में शास्त्रीय नाटक पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:जिले में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

कानून व्यवस्था हो या जनकल्याण हम अपनी चुस्ती-फुर्ती और सावधानी में कमी न आने दें – मुख्यमंत्री

rktvnews

नरवा मिशन के तहत नालों के उपचार से मिल रहा लाभ।

rktvnews

Leave a Comment