RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जिले में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस।

भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद नीलांबर पीतांबर के आदम कद प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)15 नवंबर।जिला मुख्यालय में आज शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाई गई। इस मौके पर गढ़वा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नये समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, माननीय विधायक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके उपरांत नीलांबर पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन गढ़वा में स्थापित वीर शहीद नीलांबर पीतांबर के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद नीलांबर पीतांबर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके द्वारा किये गए त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को याद किया गया। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारी के त्याग एवं संघर्ष के लिए उन्हें आभार व्यक्त किया गया एवं सभी को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं रजत जयंती पर शुभकामनाएं दी गई।

Related posts

राजस्थान में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत 500 बसें जल्द होंगी प्रारंभ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा मंदिर सतपहाडी़ में धुम धाम से हुई देव शिल्पी की पूजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 जून 25

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में नगर रामलीला समिति द्वारा लगाया गया स्टॉल, अध्यक्षा रहीं मौजूद।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:’बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

कबीरदास की 625 वी जयंती पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

rktvnews

Leave a Comment