RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस।

हनुमानगढ़/राजस्थान 25 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसम्बर, सुशासन दिवस) पर जिले भर में सुशासन दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में एडीएम कपिल कुमार यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए । एडीएम ने उपस्थित कर्मचारियो और अधिकारीयों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई ।
एडीएम ने कहा कि भारतीय राजनीति के युग पुरूष, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का भारतीय राजनीति में अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए विकास एवं जनकल्याण को सर्वोपरि रखकर कार्य किया। स्व. वाजपेयी ने सदैव सुशासन को प्राथमिकता दी। इसी कारण उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने कहा कि स्व. वाजपेयी जी का जीवन भारतीय संस्कृति एवं संवैधानिक मूल्यों का एक अद्भूत संगम है। उन्होंने कहा कि जिलेभर में सुशासन दिवस पर जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने आमजन को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।

Related posts

& TV की नई प्रस्तुति ‘अटल‘

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोपाल:शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ राहत घोटाले की कराई जाए जांच : सुदामा प्रसाद

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा महोत्सव’ में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment