RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

क्रिसमस डे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

आरा/भोजपुर 25 दिसंबर। आज सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा गांव में क्रिसमस डे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक डांस एवं नाट्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जाप नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव शामिल हुए। रघुपति यादव ने क्रिसमस डे की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा की आज ही के दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था और जन्म के बाद से ही उनके आचार विचार व्यवहार और ज्ञान परिपूर्ण से संदेश फैलने लगा।उनके त्याग बलिदान और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का और छुआछूत को मिटाने का जो प्रयास रहा है उनकी बातों को अपनाने की जरूरत है।इस अवसर पर रघुपति यादव ने सभी से आग्रह किया कि आप सब क्रिसमस डे के अवसर पर संकल्प लेकर अपने बाल बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए संकल्पित हो जाइए ।उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा की एक रोटी कम खाइए भले नमक रोटी ही खाकर गुजारा करना पड़े तो कर लिजिए मगर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में कोताही मत करें। वही पिरौटा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव ने क्रिसमस डे की बधाई देते हुए कहा कि ईसा मसीह के बारे में आप सभी जानते ही उन्होंने भी बहुत सारी बुराइयों से लड़ने का काम किया और अपनी परवाह न करके देश दुनिया को सही दिशा देने का काम किया। इसलिए आप सभी संगठित हो शिक्षित हो तभी समाज हमारा ठीक रहेगा शिक्षा से ही स्वच्छ सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर शिक्षक हरेंद्र प्रसाद यादव, मनीष कुमार, ओमप्रकाश यादव,राघो साह,अंगद कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने में शिक्षक सुनिल कुमार ,संजय पासवान,बिमल राम, राजकुमार राम, मेघनाथ पासवान,बिजय कुमार, सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह, दीनानाथ राम आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

रूहानी इबादत है इस्लाम, अतीक और अमृतपाल जैसे लोग हैं देश के लिए नासूर: इंद्रेश कुमार

rktvnews

वीओसी पत्तन, तमिलनाडु के जरिए पहली बार ग्रीन अमोनिया का आयात किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया।

rktvnews

अगले दशहरा आयेगी शाहिद कपूर की फिल्म “देवा”।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल:विवेक रंजन श्रीवास्तव म प्र स्टेट सेंटर इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स में सदस्य सिविल निर्वाचित हुए।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिभा विकास पर जोर दिया।

rktvnews

Leave a Comment