RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बिजनेस कनेक्ट- 2023 के प्लेनरी सेशन का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 14 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में बिहार बिजनेस कनेक्ट – 2023 के प्लेनरी सेशन का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान अडानी ग्रुप के निदेशक प्रणव अडानी, नाहर ग्रुप इंडस्ट्री के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कमल ओसवाल, एएमडी के चीफ इन्फॉरमेशन ऑफिसर हसमुख रंजन ने बिहार में अपनी-अपनी कंपनियों द्वारा किए जा रहे निवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन लोगों ने शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, सोशल रिफॉर्म, लॉ एंड ऑर्डर, इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में काफी बदलाव आया है तथा यहाँ निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। हम लोग बिहार सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए हम लोगों को मौका दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौन्ड्रिक ने बिहार में उद्योग लगाने की संभावनाओं को लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया और बिंदुवार विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके उत्पादों एवं कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौन्ड्रिक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉजिस्टिक पॉलिसी-2023 का लोकार्पण किया और उद्योग विभाग के काॅफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।
इस दौरान बिहार में उद्योग के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग एवं प्रमुख कंपनियों के बीच बिहार में निवेश प्रस्ताव से संबंधित एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ और एक दूसरे को हस्तांतरित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन कंपनी, पटेल एग्री इंडस्ट्री, हाॅलटेक इंटरप्राइजेज कंपनी, इंडो-यूरोपियन हॉर्ट हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूशन, देव इंडिया प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अडानी ग्रुप के निदेशक प्रणव अडानी, नाहर ग्रुप इंडस्ट्री के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कमल ओसवाल, एएमडी के चीफ इनफॉरमेशन ऑफिसर हसमुख रंजन, पटेल एग्री इंडस्ट्री के निदेशक डॉ दिलीप कुमार, टाइगर कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर महेश कुमार, हाईस्प्रिट काॅमर्शियल वेंचर के प्रबंध निदेशक तुषार जैन, माइक्रोमैक्स के
चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राजेश अग्रवाल, वी 2 रिटेल के राम अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों तथा 16 अन्य देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा बिहार में पधारने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार उन्हें हर तरह की मदद और सुविधा प्रदान करेगी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पथ निर्माण स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौन्ड्रिक, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मोरारी बापू की राम कथा के उद्घाटन दिवस में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:समय के उचित प्रबंधन से सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचा जा सकता है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र पालित

rktvnews

नारनौल:यदि इन्सान में नैतिकता नहीं तो सम्पत्ति, पैसा, उपलब्धि, प्रतिष्ठा, सम्मान, पद कुछ मायने नही रखते : विपिन शर्मा

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से उनके आवास पर मुलाकात की।

rktvnews

आरा में शोभा यात्रा का स्वागत और पूजा कर रथ को खींचा समाज सेवी कन्हैया प्रसाद ने।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक मानगो नगर निगम जितेन्द्र कुमार देव ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment